लखनऊ, 5 सितंबर 2023: एसo आरo ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स लखनऊ में आज शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को संस्थान के माननीय अध्यक्ष श्री पवन सिंह चौहान (माननीय सदस्य विधान परिषद्, सीतापुर) द्वारा सम्मानित किया गया। माननीय अध्यक्ष श्री पवन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वे ही हमें ज्ञान और शिक्षा प्रदान करते हैं और हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
फोटो : श्री पवन सिंह चौहान (माननीय सदस्य विधान परिषद्, सीतापुर)
कार्यक्रम में संसथान की वाईस चेयरमैन श्रीमती सुषमिता चौहान ने सभी शिक्षकों को संबोधित किया और कहा कि आप सभी छात्रों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक हैं। आप ही हैं जो उन्हें ज्ञान और शिक्षा प्रदान करते हैं और हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं इस अवसर पर आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि आपने इस संस्थान को एक सफलता की कहानी बनाने में अपना योगदान दिया है।
फोटो : डॉ सुष्मिता सिंह चौहान (वाईस चेयरमैन, एस आर ग्रुप लखनऊ)
शिक्षक दिवस के मौके पर संसथान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान (माननीय सदस्य विधान परिषद्, सीतापुर) द्वारा उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, स्टाफ सदस्य एवं बोर्ड के सदस्य में शामिल हुए।
फोटो : कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग



No comments:
Post a Comment