Thursday, September 7, 2023

शिक्षक ही राष्ट्रनिर्माण कर्ता : डॉ0 नीतू सिंह

06 सितंबर : आज बक्शी का तालाब स्थित आद्या लॉन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बख्शी का तालाब ज़िले द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अवध प्रान्त की डॉ0 नीतू सिंह (प्रान्त अध्यक्ष, अभाविप) रहीं एवं मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रमुख हारून अंसारी जी, जिला प्रमुख आकाश बाजपेयी जी, विभाग छात्रा प्रमुख दिव्यानी सिंह जी और ज़िला संयोजक अखंड प्रताप सिंह जी रहे |




आयोजित शिक्षक समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ने समस्त शिक्षकों एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हमें उनको नमन करने के साथ उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक अपने छात्रों के लिए रोल मॉडल होता है। शिक्षक समस्त समाज के मार्गदर्शक होते हैं और विद्यार्थी अपने शिक्षक के आचार और विचार का अनुसरण करते हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति अधिक बढ़ जाती है।



फोटो : डॉ0 नीतू सिंह (प्रान्त अध्यक्ष, अभाविप)

कार्यक्रम के संयोजक आकाश बाजपेयी जी (जिला प्रमुख, अभाविप) ने समस्त उपस्थित शिक्षकों का स्वागत एवं समाज में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।


फोटो : श्री आकाश बाजपेई (जिला प्रमुख, अभाविप)

कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्यानि सिंह (विभाग छात्रा प्रमुख) ने सफलता से किया| कार्यक्रम में अभाविप के पदाधिकारियों ने उपस्थित गुरुजनो को प्रशस्तिपत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया|




कार्यक्रम के अंत में अखंड प्रताप सिंह (जिला संयोजक, अभाविप) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं संयोजकों ने सभी उपस्थित शिक्षकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 शिक्षक बंधु एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

लोकनीति द्वारा आईआईएम लखनऊ में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ

 लोकनीति द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के सभागार में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगो...