Saturday, December 21, 2024

सकारात्मक सोंच और निरंतरता सफलता की कुंजी : वासिम खान

आज बक्शी का तालाब स्थित एस आर एम बिज़नेस स्कूल, लखनऊ में एमबीए संकाय द्वारा सफलता के मूलमंत्र प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे लूलू मॉल के ऑपरेशन मैनेजर श्री वासिम खान जी ने अपने जीवन की सफलता के मूलमंत्र साझा किए प्रोग्राम की शुरुआत एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों आशुतोष पांडेय और युगांक प्रताप सिंह ने श्री खान को पौधा देकर उनका आधिकारिक स्वागत किया। श्री खान ने बताया कि उनकी सफलता कि यात्रा कैफ़े कॉफ़ीडे में एक एग्जीक्यूटिव से प्रारम्भ होकर शाहरुख़ खान की कंपनी किड्जिनिया से होते हुए आज लूलू मॉल के ऑपरेशन हेड तक पहुँच चुकी है।

श्री खान ने छात्रों को रिटेल और सेल्स की बारीकियों के बारे में भी बताया। उन्होंने ये भी बताया कि किसी ग्राहक को कैसे संतुष्ट किया जा सकता है। श्री खान ने किसी मॉल या किसी अन्य इंडस्ट्री में नौकरी कैसे पाएं इस बारे में भी छात्र छात्राओं को जानकारी दी।  श्री खान ने अपने व्याख्यान के दौरान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जिसमे विजयी छात्र छात्राओं को उपहार स्वरुप खिलौने दिए जिसे पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।

श्री वासिम खान (ऑपरेशन मैनेजर,लूलू मॉल)

 संस्था के निदेशक डॉo डीo पीo सिंह ने श्री खान का आभार प्रकट किया एवं छात्र छात्राओं को एक अच्छा भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने शब्दों के माध्यम से इस बात पर जोर दिया कि अगर संघर्ष निरंतर है तो सफलता भी निरंतर है।

डॉo डीo पीo सिंह (निदेशक)

सहायक निदेशक श्री सतरंजन शर्मा ने अपने शब्दों से छात्र छत्रों का हौसला बढ़ाया तथा समाधान आधारित मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।  सहायक निदेशक ने कहा कि हमें हमेशा अपने विचारों तथा कार्य के प्रति अटल रहना चाहिए वही सफलता का मूलमंत्र है।

श्री सतरंजन शर्मा (सहायक निदेशक)

प्रोग्राम में संस्था के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट विभाग के निदेशक श्री कौशल चंद्र रघुवंशी ने सभी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को संस्था के अध्यक्ष माननीय पवन सिंह चौहान (सदस्य विधान परिषद्) एवं श्री खान के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि उचाईयों पर पहुँचने के लिए सभी को बेहद संघर्ष करना पड़ता है।

श्री कौशल चंद्र रघुवंशी (निदेशक, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट विभाग) 

प्रोग्राम के अंत में संस्था के निदेशक डॉo डीo पीo सिंह एवं सहायक निदेशक श्री सतरंजन शर्मा ने उपस्थित छात्रों के जनसमूह के सामने श्री खान  एवं उनके साथ आये लूलू मॉल के मानव संसाधन अधिकारी श्री अभिलाष श्रीवास्तव को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।  

प्रोग्राम में एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए विभाग के 400 से अधिक छात्र छात्राएं और सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों राज तिवारी और इशिका सोनकर ने किया।






Thursday, December 5, 2024

बेहतर निवेश सुरक्षित भविष्य का मूल मन्त्र

बक्शी का तालाब स्थित एस0आर0एम0 बिज़नेस स्कूल, लखनऊ के एमबीए विभाग द्वारा फिनटोपेडिआ मुंबई के सहयोग से फाइनेंसियल लिटरेसी प्रोग्राम के अंतर्गत फिनटोपेडिआ बुलराइज़र 2024-25 पर एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया। इस प्रोग्राम में विशेषज्ञ के रूप में श्री अंकित मेहता (मुख्य रणनीतिक अधिकारी, फिनटोपेडिआ, मुंबई) ने इंटरैक्टिव गतिविधियों के साथ वित्तीय साक्षरता के महत्त्व पर जानकारी दी और इसे जीवन की सफलता के लिए आवश्यक बताया।

प्रबंधन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शुभेन्दु शेखर शुक्ला ने छात्रों को भविष्य में आने वाली वित्तीय आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया तथा वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपनी स्किल को बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को और सीखने के लिए सभी छात्रों को प्रेरित किया

डॉ शुभेन्दु शेखर शुक्ला (एसोसिएट प्रोफेसर)

कार्यशाला में श्री अंकित मेहता जी ने ट्रेडिंग कैसे करते है इसे एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को बताया जिसमे छात्रों को एक करोड़ ट्रेडिंग पॉइंट दिए गए और उन्हें पोर्टफोलियो बनाना सिखाया गया जिसमे सर्वाधिक लाभ पाने वाले 3 छात्राओं में एमबीए की प्रथम वर्ष की छात्रा विधि मिश्रा को प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा त्रिवेदी को द्वितीय स्थान तथा प्रथम वर्ष की छात्रा विधि श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ एवं उन्हें फिनटोपेडिआ द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

श्री अंकित मेहता (मुख्य रणनीतिक अधिकारी, फिनटोपेडिआ, मुंबई)

कार्यक्रम में एमबीए प्रथम वर्ष के सर्वाधिक उपस्थित देने वाले शीर्ष 5 छात्र छात्राओं को विभागाध्यक्ष श्रीमती रुचिता चौहान द्वारा सम्मानित किया गया एवं अन्य छात्रों को उनकी उपस्थित बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।



कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ0 डी0 पी0 सिंह द्वारा श्री अंकित मेहता जी को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं भविष्य में होने वाली अन्य कार्यक्रमों के लिए विभाग को शुभकामनाएं प्रेषित की। कर्यक्रम में एमबीए एवं इंटीग्रेटेड एमबीए के 250 से अधिक छात्र छात्रों में प्रतिभाग किया।



लोकनीति द्वारा आईआईएम लखनऊ में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ

 लोकनीति द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के सभागार में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगो...