आज एस आर एम बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एमबीए विभाग द्वारा फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम टेक्नोवेशन का सफल मंचन किया जिसका विषय “नेवर गिव अप” रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरज शुक्ला (प्रॉक्टर, भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ) और ग्रैंडमास्टर श्री गौरव सिंह चौहान रहे।
इस प्रोग्राम में छात्रों ने नाटक द्वारा जीवन
मे आने वाली परेशानियों में कभी हार न मानने की बात कही। अभिनय मंचन में 60 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम
की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी। कार्यक्रम में एक
छात्र के जीवन में आने वाली प्रत्येक घटना को बेहद बारीकी से दिखाया गया कि कैसे
एक घर में जब कोई बच्चा पैदा होता है तो माता पिता की क्या योजनाए होती है फिर जब
बच्चा स्कूल जाना शुरू करता है तो माता पिता बच्चे को लेकर क्या सोंचते है। अंत में छात्र के जीवन में आने वाली समस्याओं
का भी मंचन किया गया और दिखाया गया कि छात्र कैसे उनसे बाहर आता है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के वाईस चेयरमैन श्री पियूष सिंह चौहान ने कहा कि
ये मंच छात्रों को जीवन की कला सिखाता है। इससे छात्रों का चहुमुखी विकास होता है, छात्रों में कुछ स्वयं से सोंचने और करने की सोंच विकसित होती है।
कर्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ नीरज शुक्ल ने कहा कार्यक्रम बेहद भावपूर्ण था और
कहा कि मंचन में दिखाए गयी जीवन की कठिनाइयों को बेहद जीवंत दिखया गया। उन्होंने कहा कि जीवन में हज़ार तरह की
कठिनाइयां आएंगी लेकिन जीतेगा अंत में वही जो अंत तक डटा रहेगा। उन्होंने उद्यमिता
को भी बढ़ाने पर जोर दिया और कहा की भाषा विश्वविद्यालय की ओर से हर उस विद्यार्थी
की मदद की जाएगी जो भी उद्यमिता में जाना चाहता है और छात्रों ने कहा कि आप अपना प्रोजेक्ट
अपने शिक्षकगणो के द्वारा भाषा विश्वविद्यालय में जमा करिए और जो भी कमिया रहेंगी
उनको दूर करके आपकी मदद कि जाएगी।
अन्य अतिथि श्री गौरव चौहान ने कहा कि ये बहुत अच्छा है कि आपका कॉलेज इस तरह
की कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है। उन्होंने इस मंचन
के विषयवस्तु की सराहना की और कहा कि ये विषयवस्तु बेहद तार्किक और वास्तविक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम सतत जारी
रहने चाहिए क्योंकि यही आपको जीवन जीने का सही तरीका सिखाते है।
संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान, निदेशक डॉ. डी० पी० सिंह, उप निदेशक श्री राजेश चौहान, सहायक निदेशक श्री सतरंजन शर्मा, डीन श्री अंकुर सिंह एवं प्रॉक्टर डॉ. शशांक सिंह जी की
अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
कार्यक्रम के अंत में एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस तरह
के आयोजन एमबीए के छात्रों की पढ़ाई पढ़ाई के साथ साथ छात्रों के जीवन में उनके
व्यक्तित्व विकास में सहायक होते है। कार्यक्रम में एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए के
250 से अधिक छात्र छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित
रहे। अपने धन्यवाद ज्ञापन में डॉ शुभेन्दु शुक्ल ने अतिथिगणों, निर्णायक मंडल एवं समस्त छात्रों को कार्यक्रम
के सफलता की शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने की
बात कही। मंच का सफल संचालन एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या देशमुख, देवर्षि तिवारी, अनुभूति श्रीवास्तव एवं राज
तिवारी ने किया।
