Showing posts with label presentations. Show all posts
Showing posts with label presentations. Show all posts

Thursday, March 12, 2026

प्रबंधन छात्रों के लिए आयोजित हुआ वैश्विक आर्थिक मंदी पर विशेषज्ञ सत्र


लखनऊ, एसआरएम बिजनेस स्कूल, लखनऊ द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के बैनर तले “Impact of Global Economic Slowdown on India” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और उनके भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. मंजुला उपाध्याय (प्राचार्य, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, लखनऊ) रहीं। 

प्रो. मंजुला उपाध्याय (प्राचार्य, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, लखनऊ) 

उन्होंने अपने व्याख्यान में वैश्विक आर्थिक मंदी के कारणों, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव तथा इनका भारतीय अर्थव्यवस्था, उद्योग, रोजगार और व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत के लिए आर्थिक नीतियों में संतुलन और नवाचार की आवश्यकता है ताकि देश विकास की गति को बनाए रख सके। प्रो. उपाध्याय ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि किस प्रकार वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को समझकर युवा प्रबंधन के क्षेत्र में नए अवसर तलाश सकते हैं। उन्होंने आर्थिक चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार की महत्ता पर भी जोर दिया। 

कार्यक्रम का संचालन एमबीए की छात्रा वंशिका मुंबई ने अत्यंत प्रभावी ढंग से किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाते हुए वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया और सत्र को रोचक बनाए रखा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वैश्विक आर्थिक मंदी से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे। प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्रों के प्रश्नों का विस्तृत और व्यावहारिक उत्तर देते हुए उन्हें वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को समझने तथा प्रबंधन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अपनी मजबूत नीतियों, बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवा कार्यबल के कारण वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ने की क्षमता रखती है। ऐसे अकादमिक संवाद विद्यार्थियों को समसामयिक आर्थिक मुद्दों की गहरी समझ प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. शुभेंदु शेखर शुक्ल (एसोसिएट प्रोफेसर, एमबीए विभाग) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। डॉ. शुक्ल ने एमबीए संकाय की विगत साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने मुख्य वक्ता प्रो. मंजुला उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिससे उन्हें वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को समझने का एक नया दृष्टिकोण प्राप्त हुआ। 
डॉ. शुभेंदु शेखर शुक्ल (एसोसिएट प्रोफेसर, एमबीए विभाग) 

अंत में एमबीए विभागाध्यक्ष श्रीमती रुचिता चौहान द्वारा प्रो. मंजुला उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की और कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की गई।
श्रीमती रुचिता चौहान (एमबीए विभागाध्यक्ष)

कार्यक्रम में उपस्थित फैकल्टी सदस्यों ने भी इस प्रकार के व्याख्यानों को विद्यार्थियों के समग्र बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह सत्र उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।


Tuesday, May 7, 2024

एमबीए विभाग द्वारा टेक्नोवेशन का सफल मंचन

आज एस आर एम बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एमबीए विभाग द्वारा फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम टेक्नोवेशन का सफल मंचन किया जिसका विषय “नेवर गिव अप” रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरज शुक्ला (प्रॉक्टर, भाषा विश्‍वविद्यालय, लखनऊ) और ग्रैंडमास्टर श्री गौरव सिंह चौहान रहे।

फोटो : डॉo नीरज को सम्मानित करते संसथान के वाईस चेयरमैन श्री पियूष सिंह चौहान   

इस प्रोग्राम में छात्रों ने नाटक द्वारा जीवन मे आने वाली परेशानियों में कभी हार न मानने की बात कही। अभिनय मंचन में 60 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी। कार्यक्रम में एक छात्र के जीवन में आने वाली प्रत्येक घटना को बेहद बारीकी से दिखाया गया कि कैसे एक घर में जब कोई बच्चा पैदा होता है तो माता पिता की क्या योजनाए होती है फिर जब बच्चा स्कूल जाना शुरू करता है तो माता पिता बच्चे को लेकर क्या सोंचते है। अंत में छात्र के जीवन में आने वाली समस्याओं का भी मंचन किया गया और दिखाया गया कि छात्र कैसे उनसे बाहर आता है।

फोटो : नेवर गिव अप नाटक का मंचन करते छात्र 

कार्यक्रम के अंत में संस्था के वाईस चेयरमैन श्री पियूष सिंह चौहान ने कहा कि ये मंच छात्रों को जीवन की कला सिखाता है। इससे छात्रों का चहुमुखी विकास होता है, छात्रों में कुछ स्वयं से सोंचने और करने की सोंच विकसित होती है।


फोटो : संस्थान के वाईस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान 

कर्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ नीरज शुक्ल ने कहा कार्यक्रम बेहद भावपूर्ण था और कहा कि मंचन में दिखाए गयी जीवन की कठिनाइयों को बेहद जीवंत दिखया गया। उन्होंने कहा कि जीवन में हज़ार तरह की कठिनाइयां आएंगी लेकिन जीतेगा अंत में वही जो अंत तक डटा रहेगा। उन्होंने उद्यमिता को भी बढ़ाने पर जोर दिया और कहा की भाषा विश्वविद्यालय की ओर से हर उस विद्यार्थी की मदद की जाएगी जो भी उद्यमिता में जाना चाहता है और छात्रों ने कहा कि आप अपना प्रोजेक्ट अपने शिक्षकगणो के द्वारा भाषा विश्वविद्यालय में जमा करिए और जो भी कमिया रहेंगी उनको दूर करके आपकी मदद कि जाएगी।

फोटो : डॉo नीरज

अन्य अतिथि श्री गौरव चौहान ने कहा कि ये बहुत अच्छा है कि आपका कॉलेज इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है। उन्होंने इस मंचन के विषयवस्तु की सराहना की और कहा कि ये विषयवस्तु बेहद तार्किक और वास्तविक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम सतत जारी रहने चाहिए क्योंकि यही आपको जीवन जीने का सही तरीका सिखाते है।

फोटो : श्री गौरव चौहान 

संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान, निदेशक डॉ. डी० पी० सिंह, उप निदेशक श्री राजेश चौहान, सहायक निदेशक श्री सतरंजन शर्मा, डीन श्री अंकुर सिंह एवं प्रॉक्टर डॉ. शशांक सिंह जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम के अंत में एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन एमबीए के छात्रों की पढ़ाई पढ़ाई के साथ साथ छात्रों के जीवन में उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते है। कार्यक्रम में एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए के 250 से अधिक छात्र छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे। अपने धन्यवाद ज्ञापन में डॉ शुभेन्दु शुक्ल ने अतिथिगणों, निर्णायक मंडल एवं समस्त छात्रों को कार्यक्रम के सफलता की शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही। मंच का सफल संचालन एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या देशमुख, देवर्षि तिवारी, अनुभूति श्रीवास्तव एवं राज तिवारी ने किया।



Friday, May 3, 2024

एस० आर० एम० बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट पर विशेषज्ञ व्याख्यान

 आज एस० आर० एम० बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एमबीए विभाग द्वारा आई०क्यू०ए०सी० के माध्यम से एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. अम्बरीष सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, आजमगढ़) रहे। व्याख्यान के शुभारम्भ में संस्थान के निदेशक डॉ डी० पी० सिंह, उपनिदेशक श्री राजेश चौहान, सहायक निदेशक श्री सतरंजन शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री सोनेंद्र सिंह तोमर द्वारा मुख्य वक्ता को सम्मानित करते हुए एंटरप्रेन्योरशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

डॉ. अम्बरीष ने समाज के विकास एवं राष्ट्र निर्माण में व्यवसाय की महत्ता पर प्रकाश डाला। अपने सम्बोधन में उन्होंने ओडीओपी, लघु उद्योग एवं रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनी की सफलता और पेटीएम और बाईजूज की मुश्किलों की चर्चा केस स्टडी के माध्यम से की। उन्होंने उद्यमियों की विशेषताओं को भी बताया कि उसे साहसी और दूरगामी निर्णय लेने चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि इस तरह के आयोजन एमबीए के छात्रों की पढ़ाई के साथ साथ कितना महत्वपूर्ण स्थान रखते है। कार्यक्रम में एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए के 250 से अधिक छात्र छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे। अपने धन्यवाद ज्ञापन में डॉ. शुभेन्दु शुक्ल ने अतिथिगणों एवं समस्त छात्रों को कार्यक्रम के सफलता की शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही। मंच का सफल संचालन एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या देशमुख एवं लवी पाण्डेय ने किया।


Sunday, February 18, 2024

एसoआरoएमo बिज़नेस स्कूल लखनऊ में मेधावियों का हुआ सम्मान

आज दिनांक 17 फरवरी को एसoआरoएमo बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एमबीए विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में एमबीए विभाग द्वारा गत सेमेस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विजयी प्रतिभागियों का निदेशक डॉo डीo पीo सिंह, उपनिदेशक श्री राजेश सिंह चौहान, कुलानुशासक डॉo शशांक सिंह विभागाध्यक्ष डॉo आशुतोष मिश्रा एवं अन्य विभागीय शिक्षकगणो की उपस्थिति में प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया।


चित्र : कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण एवं छात्रों का जनसमूह 

प्रेजेंटेशन में वर्गवार व्यक्तिगत विजयी प्रतिभागियों में क्रमशः अनन्या देशमुख एवं प्रियांशी कौशल प्रथम, हिमांशु मिश्रा, सत्यम पांडेय एवं ओम प्रकाश द्वितीय एवं देवर्ष तिवारी, सौरभ कुमार यादव, तथा श्रेयसी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम में निदेशक डॉo डीo पीo सिंह एवं कुलानुशासक डॉo शशांक सिंह ने विजयी छात्रों को बधाई सन्देश के साथ सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक श्री बृजेश सिंह ने प्रेजेंटेशन में सफलता के मूलमंत्र साझा किए।

चित्र : प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी 

कार्यक्रम का संचालन एमबीए विभाग के डॉo शुभेन्दु शेखर शुक्ल ने किया और छात्रों को  पढाई के साथ साथ होने वाली क्रियाकलापों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही साथ उनकी कक्षा में उपस्थिति के महत्त्व को भी समझाया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकगण क्रमशः डॉo स्वाति तिवारी, रुचिता चौहान, श्री आशीष कुमार गुप्ता, सुश्री अनु शुक्ल, बृजेश राजपूत, प्रकाशिनि दीक्षित एवं हरविंदर सिंह ने भी अपने अनुभवों को साझा किया एवं सभी छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी पर जोर देने के लिए कहा। 

डॉo शुभेन्दु शेखर शुक्ल

कार्यक्रम के अंत में गत सेमेस्टर सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को भी स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया | सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों में एमबीए द्वितीय वर्ष से मोहन सिंह एवं अनुजा को प्रथम, तान्या चौरसिया एवं हर्ष प्रताप सिंह को द्वितीय तथा पंकज कुमार एवं अमीषा पटेल को तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया। इसी क्रम में एमबीए प्रथम वर्ष से वर्गवार अंजलि शर्मा, प्रियंका यादव एवं बृजेश कुमार को प्रथम, अभिषेक सिंह चौहान, ओम प्रकाश एवं विकास कुमार यादव को द्वितीय पुरस्कार तथा अनुभूति श्रीवास्तव, सुशील कुमार एवं अभिमान को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

चित्र : सर्वाधिक उपस्थिति के छात्र छात्राएं 

लोकनीति द्वारा आईआईएम लखनऊ में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ

 लोकनीति द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के सभागार में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगो...