Showing posts with label highest attendance. Show all posts
Showing posts with label highest attendance. Show all posts

Monday, June 16, 2025

एमबीए विभाग के छात्रों का पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में दबदबा

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं एस.आर.एम. बिजनेस स्कूल, लखनऊ के एमबीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में एमबीए के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। यह प्रतियोगिताएं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में संस्थान में आयोजित की गयी थी।

इस प्रतियोगिता का विषय – "प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करें", जिसका उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता को समझाना और इसके समाधान के प्रति युवाओं को प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में दर्जनों छात्रों ने भाग लिया, जिसमें एमबीए विभाग के छात्रों ने न केवल सक्रिय भागीदारी की, बल्कि शीर्ष स्थान भी प्राप्त किए।

संस्थान के वाईस चेयरमैन श्री पियूष सिंह चौहान ने सभी छात्रों, निर्णायक मंडल एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्थान इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सदैव जुड़ा रहता है और इस तरह के ज्वलंत मुद्दों को समाज में मजबूती से रखता है। उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रोग्राम होने चाहिए।  

 

श्री पियूष सिंह चौहान (वाईस चेयरमैन)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार (पर्यावरण इंजीनियर) ने छात्रों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्र ही राष्ट्र का भविष्य हैं और उनका पर्यावरण के प्रति दृष्टिकोण समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

 

श्री विनोद कुमार (पर्यावरण इंजीनियर)

संस्थान के निदेशक डॉ. डी. पी. सिंह ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और सभी विजयी छात्रों को को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि पढ़ाई के साथ साथ की गयी गतिविधियां सारी जिंदगी आपकी मीठी याद में रहेंगी।

 

डॉ. डी. पी. सिंह (निदेशक)

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. शुभेन्दु शेखर शुक्ल (एमबीए विभाग) ने बताया कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ छात्रों को पर्यावरणीय मुद्दों पर सोचने और समाधान खोजने की प्रेरणा देती हैं।

 

डॉ. शुभेन्दु शेखर शुक्ल (एमबीए विभाग, समन्वयक)

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे माहौल आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया। छात्रों ने अपने विचारों को सुंदर चित्रों और प्रभावशाली शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसने निर्णायकों को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, विचारों की स्पष्टता और सामाजिक जागरूकता को प्रमुख आधार माना।


प्रतियोगिता के दौरान ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें’ जैसे संदेशों को बल दिया गया। छात्रों द्वारा प्रदर्शित चित्रों को संस्थान परिसर में प्रदर्शनी के रूप में भी लगाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।


निर्णायक मंडल की टीम ने पेंटिंग प्रतियोगिता में एमबीए प्रथम वर्ष की अनीशा वर्मा को प्रथम, स्नेहा सिंह को द्वितीय एवं बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस को तृतीय स्थान प्रदान किया वहीं निबंध प्रतियोगिता में एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्यांशी मिश्रा को प्रथम, अंशिका सिंह को द्वितीय एवं बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आयुष्मान मिश्रा एवं इंटीग्रेटेड एमबीए की छात्रा ख़ुशी सिंह को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया।

 

Fig : Winner of Essay Competition

एक अन्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी एमबीए विभाग में डॉ शुभेंदु शुक्ल के नेतृत्व में कराया गया जिसमे सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रथम पुरस्कार स्नेहा सिंह, मिताली गुप्ता और आदर्श मिश्रा को, द्वितीय पुरस्कार दिव्यांशी मिश्रा, अभिषेक तिवारी और राजवर्धन सिंह राठौर और तृतीय पुरस्कार ऋतिक पांडेय, आदित्य राज गुप्ता और मनीषा कुमारी को संयुक्त रूप से दिया गया।

 

Fig: Winners of Quiz Competition

कार्यक्रम के आयोजन में एमबीए विभाग के सारे शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। छात्रों ने इस आयोजन को एक सीखने वाला अनुभव बताया जो भविष्य में सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में सहायक होगा।

 

कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी निदेशक डॉ सर्वेश चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता के साथ साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड कि ओर से आये हुए पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

डॉ. सर्वेश चौहान (निदेशक)


Sunday, February 18, 2024

एसoआरoएमo बिज़नेस स्कूल लखनऊ में मेधावियों का हुआ सम्मान

आज दिनांक 17 फरवरी को एसoआरoएमo बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एमबीए विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में एमबीए विभाग द्वारा गत सेमेस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विजयी प्रतिभागियों का निदेशक डॉo डीo पीo सिंह, उपनिदेशक श्री राजेश सिंह चौहान, कुलानुशासक डॉo शशांक सिंह विभागाध्यक्ष डॉo आशुतोष मिश्रा एवं अन्य विभागीय शिक्षकगणो की उपस्थिति में प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया।


चित्र : कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण एवं छात्रों का जनसमूह 

प्रेजेंटेशन में वर्गवार व्यक्तिगत विजयी प्रतिभागियों में क्रमशः अनन्या देशमुख एवं प्रियांशी कौशल प्रथम, हिमांशु मिश्रा, सत्यम पांडेय एवं ओम प्रकाश द्वितीय एवं देवर्ष तिवारी, सौरभ कुमार यादव, तथा श्रेयसी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम में निदेशक डॉo डीo पीo सिंह एवं कुलानुशासक डॉo शशांक सिंह ने विजयी छात्रों को बधाई सन्देश के साथ सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक श्री बृजेश सिंह ने प्रेजेंटेशन में सफलता के मूलमंत्र साझा किए।

चित्र : प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी 

कार्यक्रम का संचालन एमबीए विभाग के डॉo शुभेन्दु शेखर शुक्ल ने किया और छात्रों को  पढाई के साथ साथ होने वाली क्रियाकलापों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही साथ उनकी कक्षा में उपस्थिति के महत्त्व को भी समझाया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकगण क्रमशः डॉo स्वाति तिवारी, रुचिता चौहान, श्री आशीष कुमार गुप्ता, सुश्री अनु शुक्ल, बृजेश राजपूत, प्रकाशिनि दीक्षित एवं हरविंदर सिंह ने भी अपने अनुभवों को साझा किया एवं सभी छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी पर जोर देने के लिए कहा। 

डॉo शुभेन्दु शेखर शुक्ल

कार्यक्रम के अंत में गत सेमेस्टर सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को भी स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया | सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों में एमबीए द्वितीय वर्ष से मोहन सिंह एवं अनुजा को प्रथम, तान्या चौरसिया एवं हर्ष प्रताप सिंह को द्वितीय तथा पंकज कुमार एवं अमीषा पटेल को तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया। इसी क्रम में एमबीए प्रथम वर्ष से वर्गवार अंजलि शर्मा, प्रियंका यादव एवं बृजेश कुमार को प्रथम, अभिषेक सिंह चौहान, ओम प्रकाश एवं विकास कुमार यादव को द्वितीय पुरस्कार तथा अनुभूति श्रीवास्तव, सुशील कुमार एवं अभिमान को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

चित्र : सर्वाधिक उपस्थिति के छात्र छात्राएं 

लोकनीति द्वारा आईआईएम लखनऊ में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ

 लोकनीति द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के सभागार में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगो...