Friday, May 3, 2024

एस० आर० एम० बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट पर विशेषज्ञ व्याख्यान

 आज एस आर एम बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एमबीए विभाग द्वारा आई०क्यू०ए०सी० के माध्यम से एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. अम्बरीष सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, आजमगढ़) रहे। व्याख्यान के शुभारम्भ में संस्थान के निदेशक डॉ डी० पी० सिंह, उपनिदेशक श्री राजेश चौहान, सहायक निदेशक श्री सतरंजन शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री सोनेंद्र सिंह तोमर द्वारा मुख्य वक्ता को सम्मानित करते हुए एंटरप्रेन्योरशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

डॉ. अम्बरीष ने समाज के विकास एवं राष्ट्र निर्माण में व्यवसाय की महत्ता पर प्रकाश डाला। अपने सम्बोधन में उन्होंने ओडीओपी, लघु उद्योग एवं रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनी की सफलता और पेटीएम और बाईजूज की मुश्किलों की चर्चा केस स्टडी के माध्यम से की। उन्होंने उद्यमियों की विशेषताओं को भी बताया कि उसे साहसी और दूरगामी निर्णय लेने चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि इस तरह के आयोजन एमबीए के छात्रों की पढ़ाई के साथ साथ कितना महत्वपूर्ण स्थान रखते है। कार्यक्रम में एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए के 250 से अधिक छात्र छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे। अपने धन्यवाद ज्ञापन में डॉ. शुभेन्दु शुक्ल ने अतिथिगणों एवं समस्त छात्रों को कार्यक्रम के सफलता की शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही। मंच का सफल संचालन एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या देशमुख एवं लवी पाण्डेय ने किया।


No comments:

Post a Comment

लोकनीति द्वारा आईआईएम लखनऊ में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ

 लोकनीति द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के सभागार में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगो...