आज बक्शी का तालाब स्थित एस आर एम बिज़नेस स्कूल, लखनऊ में एमबीए संकाय द्वारा “सफलता के मूलमंत्र” प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे लूलू मॉल के ऑपरेशन मैनेजर श्री वासिम खान जी ने अपने जीवन की सफलता के मूलमंत्र साझा किए ।प्रोग्राम की शुरुआत एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों आशुतोष पांडेय और युगांक प्रताप सिंह ने श्री खान को पौधा देकर उनका आधिकारिक स्वागत किया। श्री खान ने बताया कि उनकी सफलता कि यात्रा कैफ़े कॉफ़ीडे में एक एग्जीक्यूटिव से प्रारम्भ होकर शाहरुख़ खान की कंपनी किड्जिनिया से होते हुए आज लूलू मॉल के ऑपरेशन हेड तक पहुँच चुकी है।
श्री खान ने छात्रों को रिटेल और सेल्स की बारीकियों के बारे में भी बताया। उन्होंने ये भी बताया कि किसी ग्राहक को कैसे संतुष्ट किया जा सकता है। श्री खान ने किसी मॉल या किसी अन्य इंडस्ट्री में नौकरी कैसे पाएं इस बारे में भी छात्र छात्राओं को जानकारी दी। श्री खान ने अपने व्याख्यान के दौरान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जिसमे विजयी छात्र छात्राओं को उपहार स्वरुप खिलौने दिए जिसे पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
श्री वासिम खान (ऑपरेशन मैनेजर,लूलू मॉल)
सहायक निदेशक श्री सतरंजन शर्मा ने अपने शब्दों से छात्र छत्रों का हौसला बढ़ाया तथा समाधान आधारित मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। सहायक निदेशक ने कहा कि हमें हमेशा अपने विचारों तथा कार्य के प्रति अटल रहना चाहिए वही सफलता का मूलमंत्र है।
श्री सतरंजन शर्मा (सहायक निदेशक)
प्रोग्राम में संस्था के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट विभाग के
निदेशक श्री कौशल चंद्र रघुवंशी ने सभी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप
सभी को संस्था के अध्यक्ष माननीय पवन सिंह चौहान (सदस्य विधान परिषद्) एवं श्री
खान के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि उचाईयों पर पहुँचने के लिए सभी को बेहद
संघर्ष करना पड़ता है।
श्री कौशल चंद्र रघुवंशी (निदेशक, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट विभाग)
प्रोग्राम के अंत में संस्था के निदेशक डॉo डीo पीo सिंह एवं सहायक निदेशक श्री सतरंजन शर्मा ने उपस्थित छात्रों के जनसमूह के सामने श्री खान एवं उनके साथ आये लूलू मॉल के मानव संसाधन अधिकारी श्री अभिलाष श्रीवास्तव को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रोग्राम में एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए विभाग के 400 से अधिक छात्र छात्राएं और सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों राज तिवारी और इशिका सोनकर ने किया।
No comments:
Post a Comment