Wednesday, June 21, 2023

एमबीए विभाग द्वारा आई0क्यू0ए0सी0 के तहत उद्यमिता पर एक्सपर्ट टॉक का सफल आयोजन

एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंसलखनऊ के एमबीए विभाग ने 19 जून को आई0क्यू00सीके बैनर तले एक अत्यधिक ज्ञानवर्धक एंट्रेप्रेनुरिअल एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि श्री अलोक कुमार अग्रवाल (महाप्रबंधककैनरा बैंक लखनऊ) रहे। इसके अलावा श्री अलोक पांडेय (फाउंडर आई0टेकग्रुप), डॉरजत सक्सेना (केनरा बैंक), श्री राजीव वर्मा (प्रतिनिधि बी0आई0एसभारत सरकार) मुख्य वक्ता रहे | उनका स्वागत संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान और कॉलेज के निदेशक डॉ. डी.पी. सिंह ने उन्हें सम्मानित करके किया।

              मुख्य वक्ता श्री अलोक अग्रवाल जी का सम्मान करते संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री पियूष सिंह चौहान

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री अलोक कुमार अग्रवाल ने आज की दुनिया में उद्यमिता एवं बैंकिंग सेक्टर की उद्यमिता में महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने करियर में सफल होने के लिए इस कौशल विकास की भी आवश्यकता हैं। श्री आलोक कुमार अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाए दी। । उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियो को  भारतीय अर्थव्यवस्था में स्टार्ट-अप्स के महत्वपूर्ण योगदान के विषय में जानकारी दी। इसी क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप में केनरा बैंक से मिलने वाले स्टार्टअप में सहयोग का भी आश्वासन दिया। साथ ही साथ उन्होंने विद्यार्थियो  को उच्च शिक्षा हेतु उपलब्ध एजुकेशन लोन सुविधा से भी अवगत कराया। और एम0बी00 विद्यार्थियों को केनरा बैंक मे विभिन्न विषयों में समर ट्रेनिंग हेतु जानकारी भी दी।


डॉ0 रजत सक्सेना जी ने विद्यार्थियों को डिजिटल करेंसी के विषय में जानकारी दी। इसके  प्रयोग, सुरक्षा एवं  सावधानी के विषय में जागरूक किया उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल करेंसी भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रही है। डिजिटल करेंसी में सुरक्षा हेतु प्रयोग होने वाली ब्लॉक चेन तकनीक से अवगत कराया। उन्हें यूपीआई से होने वाले रुपयों के लेन-देन से आयी पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के विषय में बताया।

श्री आलोक पांडे जी ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए आइडिया जनरेशन एवं  स्टार्टअप के विभिन्न चरणों के विषय में प्रशिक्षित किया साथ ही साथ उन्होंने विद्यार्थियों को सी0एस0आर0 के विषय में भी बताया। जिसके अंतर्गत उन्होंने विद्यार्थियों को एक एंटरप्रेन्योर के समाज के प्रति उत्तरदायित्वों को भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें समाज में लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर हल करना चाहिए तभी हम एक सफल एंटरप्रेन्योर बन सकते हैं

श्री राजीव वर्मा जी ने उद्योग एवं उत्पाद में आई0एस0आई0 स्टैंर्ड और बी0आई0एस0 स्टैंडर्ड के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया की किसी भी उत्पाद के निर्माण में निर्धारित स्टैंडर्ड (मानक) का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर कंपनी को भारी नुकसान हो सकता है।


कार्यक्रम के अंत में संस्थान के चेयरमैन एवं एम0एल0सी0, उत्तर प्रदेश श्री पवन सिंह चौहान जी ने अपने व्यापार के 
व्यक्तिगत अनुभव एवं सफलता के मूल मंत्र छात्र छात्रों से साझा किए। उन्होंने अपने सम्बोधन में व्यापार में सच्चाई और ईमानदारी की महत्ता को बताया। उन्होंने आये हुए अतिथियों एवं वक्ताओं का सम्मान किया। 


कार्यक्रम के समापन पर एमबीए विभाग एवं आई0क्यू00सीसेक्रटरी डॉ शुभेन्दु शेखर शुक्ला ने सभी मुख्य अतिथिवक्ताओं, अधिकारीयों श्री राजेश चौहान (उपनिदेशक), अंकुर सिंह (डीन) और सोनेंद्र सिंह तोमर (प्रशासनिक अधिकारी) एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद दिया |

No comments:

Post a Comment

लोकनीति द्वारा आईआईएम लखनऊ में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ

 लोकनीति द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के सभागार में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगो...