Sunday, February 18, 2024

एसoआरoएमo बिज़नेस स्कूल लखनऊ में मेधावियों का हुआ सम्मान

आज दिनांक 17 फरवरी को एसoआरoएमo बिज़नेस स्कूल लखनऊ में एमबीए विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में एमबीए विभाग द्वारा गत सेमेस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विजयी प्रतिभागियों का निदेशक डॉo डीo पीo सिंह, उपनिदेशक श्री राजेश सिंह चौहान, कुलानुशासक डॉo शशांक सिंह विभागाध्यक्ष डॉo आशुतोष मिश्रा एवं अन्य विभागीय शिक्षकगणो की उपस्थिति में प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया।


चित्र : कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण एवं छात्रों का जनसमूह 

प्रेजेंटेशन में वर्गवार व्यक्तिगत विजयी प्रतिभागियों में क्रमशः अनन्या देशमुख एवं प्रियांशी कौशल प्रथम, हिमांशु मिश्रा, सत्यम पांडेय एवं ओम प्रकाश द्वितीय एवं देवर्ष तिवारी, सौरभ कुमार यादव, तथा श्रेयसी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम में निदेशक डॉo डीपीo सिंह एवं कुलानुशासक डॉo शशांक सिंह ने विजयी छात्रों को बधाई सन्देश के साथ सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक श्री बृजेश सिंह ने प्रेजेंटेशन में सफलता के मूलमंत्र साझा किए।

चित्र : प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी 

कार्यक्रम का संचालन एमबीए विभाग के डॉo शुभेन्दु शेखर शुक्ल ने किया और छात्रों को  पढाई के साथ साथ होने वाली क्रियाकलापों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही साथ उनकी कक्षा में उपस्थिति के महत्त्व को भी समझाया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकगण क्रमशः डॉo स्वाति तिवारी, रुचिता चौहान, श्री आशीष कुमार गुप्ता, सुश्री अनु शुक्ल, बृजेश राजपूत, प्रकाशिनि दीक्षित एवं हरविंदर सिंह ने भी अपने अनुभवों को साझा किया एवं सभी छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी पर जोर देने के लिए कहा। 

डॉo शुभेन्दु शेखर शुक्ल

कार्यक्रम के अंत में गत सेमेस्टर सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को भी स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया | सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों में एमबीए द्वितीय वर्ष से मोहन सिंह एवं अनुजा को प्रथम, तान्या चौरसिया एवं हर्ष प्रताप सिंह को द्वितीय तथा पंकज कुमार एवं अमीषा पटेल को तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया। इसी क्रम में एमबीए प्रथम वर्ष से वर्गवार अंजलि शर्मा, प्रियंका यादव एवं बृजेश कुमार को प्रथम, अभिषेक सिंह चौहान, ओम प्रकाश एवं विकास कुमार यादव को द्वितीय पुरस्कार तथा अनुभूति श्रीवास्तव, सुशील कुमार एवं अभिमान को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

चित्र : सर्वाधिक उपस्थिति के छात्र छात्राएं 

1 comment:

लोकनीति द्वारा आईआईएम लखनऊ में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ

 लोकनीति द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के सभागार में ‘नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगो...